ज्वालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार के सम्मान की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी। हरिद्वार प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है।इसके बावजूद हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हरिद्वार में मूल निवास के बजाए स्थाई निवास दिया जा रहा है।
गुरुवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सदन नियमों से चलता है। एजेंडे के अनुसार सदन में राज्य की रजत जयंती पर चर्चा की जानी थी,लेकिन कुछ विधायक जानबूझ कर पहाड़-मैदान का विवाद खड़ा कर दिया।रवि बहादुर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कृषि सब्सिडी अधिक और मैदानी जिलों में कम है। बिजली दरों में भी अंतर है। भू-कानून से मैदानी जिलों को अलग रखा गया। लोगों के विरोध के बाद भी हरिद्वार में शहरों और गांवों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। बात किसी दल विशेष की नहीं बल्कि हरिद्वार के सम्मान की है।

More Stories
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया