नई दिल्ली: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमलों को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। स्वामी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर इस बात का जिक्र किया कि उन आतंकी हमलों के पीछे असल में किनकी साजिश थी।
स्वामी ने ट्वीट किया, ‘ये हैरान करने वाला है। 26/11 के हमलों के समय यूपीए सरकार में गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी रहे आरवीएस मणि ने खुले तौर पर माना है कि 2008 में पाकिस्तानी अजमल कसाब और कंपनी की ओर से मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान पर्दे के पीछे क्या हुआ था। यह TDK सहित पाकिस्तान का काम था।
मुंबई हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की बात सब जानते हैं। हालांकि, TDK लिखकर स्वामी आखिर किस पर निशाना साध रहे हैं, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
वैसे बता दें कि जिस आरवीएस मणि का जिक्र स्वामी ने अपने ट्वीट में किया है वे मुंबई हमलों पर तब की यूपीए सरकार की भूमिका को लेकर पूर्व में कई बार सवाल उठा चुके हैं। करीब दो साल पहले भी मणि ने दावा किया था कि मुंबई हमला पाकिस्तान और तब की यूपीए सरकार के बीच का ‘फिक्स मैच’ था।

More Stories
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 छात्रों की मौत हुई
योगी सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा शुरू की
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हुई