नई दिल्ली: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि खाद्य तेल की कीमतों में काफी गिरावट आई है.कई जगहों पर 20, 18, 10, 7 रुपये की तक की गिरावट दर्ज की गई है. आपको बता दें कि पाम, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और सभी प्रमुख तेलों में गिरावट देखी गई है. त्योहारी सीजन के दौरान खाने के तेलों की कीमतों में इतनी गिरावट काफी राहत भरी है. दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर राहत दी गई थी.

More Stories
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 छात्रों की मौत हुई
योगी सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा शुरू की
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हुई