पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हो रही है, जिस बयान में उन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहा था।
बीजेपी सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने ट्विटर पर सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह का बयान देने से पहले अपने बच्चों को सीमा पर भेजिए।गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से भारत 70 वर्षों से लड़ रहा है और यह शर्मनाक है कि सिद्धू एक आतंकवादी देश के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई बता रहे हैं। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ”अपने बेटे या बेटी को सीमा पर भेजिए और फिर आतंकवादी देश के प्रमुख को अपना बड़ा भाई बताइए। शर्मनाक, रीढ़विहीन।”

More Stories
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 छात्रों की मौत हुई
योगी सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा शुरू की
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हुई