पीएनजी की 125 मीटर मुख्य पाइप लाइन फटने से कनखल क्षेत्र के करीब दो हजार घरों में बनी गैस की किल्लत। पाइप लाइन फटने के बाद पीएनजी की सप्लाई बंद हुई। पीएनजी कंपनी ने निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।बिना कंपनी को सूचना उपलब्ध कराए पेयजल निगम ने सड़क को खोद दिया। पाइप लाइन फटने से सड़क पर गैस का रिसाव हो रहा है। मौके पर कंपनी के अधिकारी पहुंचे। एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पीएनजी सप्लाई बंद होने से उपभोक्ता परेशान है। डीएम मयूर दीक्षित को भी लापरवाही पर कार्रवाई करने को लिखा पत्र।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ