हरिद्वार की घुड़सवार पुलिस लाइन में रविवार सुबह उस समय भावुक माहौल बन गया, जब लंबे समय से बीमारी से जूझ रही मादा घोड़े ‘शालू’ का निधन हो गया। 15 वर्ष छह माह की शालू पैर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और तड़के उसने अंतिम सांस ली।बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अपने प्रिय अश्व साथी को अंतिम विदाई देते समय कई पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। वर्ष 2016 से हरिद्वार पुलिस में तैनात ‘शालू’ ने करीब 10 वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी सेवाएं दीं।
शांत स्वभाव और अनुशासित व्यवहार के कारण वह पुलिसकर्मियों की खास साथी बन गई थी। ‘शालू’ ने वर्ष 2021 के कुंभ मेले, राज्य स्थापना दिवस परेड, स्नान ड्यूटी, शांति व्यवस्था ड्यूटी और प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में अहम भूमिका निभाई।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की