जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 26 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेज दिया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
जनपद की 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई गईं। मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि एल-1 स्तर पर 421 और एल-2 स्तर पर 110 शिकायतें लंबित हैं। अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए