जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 26 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेज दिया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
जनपद की 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई गईं। मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि एल-1 स्तर पर 421 और एल-2 स्तर पर 110 शिकायतें लंबित हैं। अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

More Stories
जिले में नवनियुक्त पुलिस जवानों की परीक्षण प्रक्रिया शुरू हुई
अर्धकुंभ मेले की तैयारी के तहत यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक मंथन किया गया
कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी समारोह को लेकर राजाजी रिजर्व की हरिद्वार रेंज मे भारी विवाद खड़ा हुआ