कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक मंथन किया गया। इस दौरान प्रशासन ने विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को सीसीआर स्थित मेला भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईजी कुंभ मेला योगेन्द्र सिंह रावत ने की, जिसमें कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।बैठक में साधु-संत, होटल एसोसिएशन, टैक्सी चालक संघ और अन्य संबंधित हितधारकों ने भी भाग लिया। इस दौरान कुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तैयार किए गए प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई।
आईजी योगेन्द्र सिंह रावत और एसएसपी नवनीत सिंह ने उपसमिति के सदस्यों से यातायात प्लान को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे।अधिकारियों ने यह भी कहा कि प्राप्त उपयोगी सुझावों और सुधार के बिंदुओं के आधार पर कार्ययोजना में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए