मेहवड़-कलियर के बीच सोमवार को गंगनहर में एक युवक के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। युवक गंभीर किडनी बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कासगंज-अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय हेम सिंह पिछले काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। वह अपने भाई ओम शंकर के साथ उपचार के लिए बाइक से ऋषिकेश स्थित एम्स जा रहा था।बताया गया कि जैसे ही दोनों मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे, हेम सिंह ने अपने भाई से टॉयलेट जाने की बात कहकर बाइक रुकवाई। इसी दौरान उसने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी।हेम सिंह को नहर में कूदता देख उसके भाई ओम शंकर ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगनहर का तेज बहाव युवक को अपने साथ बहाकर ले गया। देखते ही देखते युवक पानी में डूबकर लापता हो गया।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी