नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कोटा वाली नदी के रास्ते पर तेज बहाव के बीच एक रोडवेज बस फंस गई। इसके बाद बस में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9:00 बजे रुपहड़िया डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार की ओर जा रही थी। ड्राइवर रपटे पर पानी होने के बावजूद बस को आगे की ओर ले गया। इसी दौरान तेज बहाव के साथ बस हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के कोटा नदी की ओर चली गई। फिर क्या था? यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री खिड़की से झांक कर बचाने की गुहार लगा रहे थे। बस फंसने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन बुलाकर बस निकालने की कोशिशें शुरू की गईं। बस में कुल 36 यात्री फंसे थे। सभी को सुुुुरक्षित निकाल लिया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की
हरिद्वार में गंगा किनारे विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहजने की तैयारी
22 सितंबर से जनपद में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा