हरिद्वार की लालढांग रेंज के स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।
डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई जांच में रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई थी। दरअसल, लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत दर्ज थे। लेकिन मौके पर जांच में केवल 10 दांत ही मिले। शेष पांच दांत गायब पाए गए।विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई और यमकेश्वर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।हाल ही में हुई विभागीय जांच में स्टोर में रखे हाथी दांतों के रिकॉर्ड, सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट में रेंजर, प्रभारी रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की भूमिका पर सवाल उठाए गए। इसके बाद दो रेंजरों को निलंबित कर दिया गया।स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने की घटना ने विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथी दांत वन्यजीव अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण किया