बुधवार को हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। रोड़ी बेलवाला चौकी से लेकर सर्वानंद घाट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।इसके चलते हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। स्थिति यह रही कि पांच मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब 30 मिनट तक का समय लग गया। जाम के कारण आम वाहन चालकों के साथ ही मरीजों को लेकर जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी वाहनों की लंबी कतार में फंस गई।
मरीज की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस चालक ने भीमगोड़ा के निकट हाईवे पर रॉन्ग साइड से एंबुलेंस निकालकर आगे बढ़ाया। इसके बाद मरीज को अस्पताल ले जाया गया। हाईवे पर लगे जाम के चलते काफी देर तक वाहन चालक परेशान रहे। सीओ यातायात बिपेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वानंद घाट के निकट सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण मार्ग संकरा हो गया है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसी वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी।

More Stories
प्रशासन द्वारा गंगा में इंटरसेप्ट लगाने की तैयारी
कुंभ मेला तैयारियो को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज की
मंडल आयुक्त ने कुंभ कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को चेतावनी दी