देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) बिल को बहुमत से पारित कर दिया गया. मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी बिल को पेश किया था और फिर इसपर चर्चा शुरू हुई. यूसीसी बिल पर दो दिन चर्चा होने के बाद आज इसे पारित कर दिया गया है.विधानसभा से पास होने के बाद यूसीसी बिल अब कानून बन गया है. बता दें कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है.

More Stories
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री