चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा गया। यहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांंच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना शनिवार को देर रात की है।
जानकारी के अमुसार, कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहेे थे। रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहींं चल पाया है।
मृतकों के नाम
प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया
रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल
प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल
गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली
शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया

More Stories
आरक्षण सुधार को लेकर टोल प्लाजा पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया
हरिद्वार में बारिश से बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी