धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के त्योहारों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया हैइसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों और कमर्शियल लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ज्वालापुर, नगर कोतवाली, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में अलग-अलग पार्किंग स्थल और बैरियर प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। यातायात का दबाव बढ़ने पर विभिन्न मार्गों पर वन-वे व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेल चौकी, सेक्टर-2 और भगत सिंह चौक तक सुबह आठ से रात दस बजे तक भारी वाहन और सभी प्रकार के कमर्शियल लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बीएचईएल और भगत सिंह चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन परिसर और भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 के बीच खाली स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

More Stories
मध्य रात्रि से गंगनहर में जल निकासी शुरू होगी
नहर बंदी के दौरान घाटों के निर्माण और मरम्मत का कार्य पूरा हुआ
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने 62 विकास योजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया