श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम कांगड़ी स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर विक्रेता एवं अनुज्ञापी द्वारा अनाधिकृत स्रोतों से माल प्राप्त कर विक्रय किए जाने की सूचना पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी को औचक निरीक्षण के निर्देश दिये।
तहसीलदार हरिद्वार ने आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मदन सिंह चौहान के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 32 पेटी विदेशी मदिरा की बिक्री पास विक्रेता प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर ही माल को विक्रय हेतु प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गयी। जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की कार्यवाही से मदिरा विक्रेताओं। अनुज्ञापियों में हड़कंप मचा रहा।तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी ने बताया कि भविष्य में भी जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में इस प्रकार के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगे।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा