बाल दिवस के अवसर पर हरिद्वार यातायात पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, रेड लाइट और ट्रैफिक सिग्नल का पालन, पैदल यात्रियों के नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता समेत सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने और अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है। बच्चों को सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक बनाते हुए उनसे अपने परिजनों और आमजन को भी नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

More Stories
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषिकुल मैदान और बैरागी कैंप स्थित प्रस्तावित पुलिस लाइन एवं घुड़सवार लाइन का निरीक्षण किया
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया