लक्सर रोड स्थित रानीमाजरा के रुबराज वेंकट हॉल में रविवार को सामान्य वर्ग एकता मंच के आह्वान पर यूजीसी रोलबैक और आरक्षण सुधार को लेकर बड़ी जनसभा हुई।हरिद्वार के ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों और आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।जनसभा में वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा, समान अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता की मांग उठाई।
शामली से पहुंचे ठाकुर पूरण सिंह चौहान ने कहा कि कानून का उद्देश्य न्याय होना चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग से लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने तथा चुनावों में राजनीतिक दलों से सवाल पूछने का आह्वान किया।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र ने कहा कि आजादी के बाद दशकों से आरक्षण लागू है, इसके परिणामों का निष्पक्ष मूल्यांकन जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के युवाओं में असंतोष है। व्यवस्था में प्रतिभा, आर्थिक स्थिति और वास्तविक वंचना को महत्व मिलना चाहिए।जनसभा के बाद लोगों ने महाराणा प्रताप चौक तक पैदल मार्च कर उपजिलाधिकारी लक्सर को ज्ञापन सौंपा।

More Stories
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने हरिद्वार में निर्माण अधीन चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे का स्थलीय निरीक्षण किया
कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने संघन चेकिंग अभियान चलाया