हरिद्वार बाईपास के अगले चरण में राजाजी नेशनल पार्क में सुरंग के जरिये बनाने की योजना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस संभावना को लेकर भारतीय वन्यजीव संस्थान से एक स्टडी कराई थी।संस्थान इसकी रिपोर्ट दे चुका है, जिसमें वन्यजीवों की दृष्टि से कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।
हरिद्वार बाईपास को कई चरणों में तैयार किया जा रहा है। इसमें बहादराबाद से कांगड़ी तक करीब 15 किमी का बाईपास है। उसके बाद अगले चरण में बाईपास बनाया जाना है। इसमें एनएचएआई की करीब 10 किमी बाईपास की योजना है। यह दूसरी अंजनी चौकी-तिरछा पुल से होते हुए सर्वानंद घाट तक होगी।
इसके तहत चंडी मंदिर के पास से चार किमी की सुरंग बनाने की योजना है। यह इलाका राजाजी नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है। ऐसे में सुरंग बनती है, तो वन्यजीवों के हलचल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सुरंग भीमगौड़ा बैराज के पास निकलेगी, यहां पर एक पुल बनाते हुए आगे का रास्ता बनेगा, जो सर्वानंद घाट के पास निकलेगा।

More Stories
परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर 105 चालान किए गए
चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया