हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर शनिवार देर शाम से लगा जाम सोमवार सुबह खुल सका। रातभर हाईवे पर जाम लगा रहा। इससे कई पर्यटक सड़क पर अपने वाहन छोड़कर चले गए। सोमवार सुबह वह अपनी गाड़ियां लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।शहर के अंदर भी देररात तक जाम का झाम नजर आया।
पुलिस महकमा जाम के आगे बेबस दिखाई दिया।
कुंभनगरी में शनिवार की शाम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। रविवार को गंगा दशहरा था, इसलिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस वजह से रविवार सुबह यातायात व्यवस्था के सभी इंतजाम धराशाई हो गए। हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम ही जाम दिखाई दिया।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिडकुल क्षेत्र में खुले कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ
सीएम धामी ने कुंभ मेला 2027 का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत जारी किया