सिडकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर के दादूपुर गोविंदपुर में शुक्रवार सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
सुबह अचानक गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया। एहतियातन कुछ घरों को खाली कराया गया।फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील स्क्रैप सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैली। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया