कुंभ मेला अधिष्ठान की ओर से सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मेलाधिकारी सोनिका ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने तथा कुंभ को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि आजादी उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और हरिद्वार की गरिमा के अनुरूप आयोजन सफल बनाने पर जोर दिया।

More Stories
अंकित भंडारी मामले में सीबीआई ने पूर्व विधायक से पूछताछ की
परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा