मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह ने एचएमपीवी वायरस की रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल,उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।जिसके अंतर्गत पर्याप्त आईसोलेशन बेड,ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन प्लांट एवं सिलेंडर आदि व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंफ्लुएंजा, निमोनिया संबंधित रोगों के संचरण से बचाव हेतु आमजन को जागरुक भी करने के लिए निर्देशित किया है।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ