समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने गुरुवार को नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो।समीक्षा के दौरान देेशराज कर्णवाल ने दिव्यांग व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करने के लिए दिव्यांग कैम्प आयोजित करने को कहा। उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों में नियमानुसार पीडि़त व्यक्तियों को आर्थिक सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्दश दिए।
उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की संख्या व श्रेणीवार छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे विद्यार्थियों की संख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा। उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कहा कि सरकार जनता के द्वार की कल्पना को साकार करते हुए पात्र व्यक्तियों को कैंप आयोजित कर लाभ प्रदान किया जाए।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया