महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने ऋषिकुल मैदान पर आयोजित मेले में जनता के शोषण हाेने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में व्यापारी नेता सेठी ने कहा कि कुछ वर्षों से ऋषिकुल मैदान पर लगने वाले मेलों को कमाई का जरिया बना दिया गया है। मेले में कमाई के लिए जनता का शोषण किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर मेले में एंट्री फीस के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए। वाहन पार्किंग के नाम पर भी भारी वसूली की जा रही है। मेले में सुरक्षा के मानक पूरे नहीं है। सेठी ने आराेप लगाया कि झूलों पर बैठने से लेकर टिकट काउंटर तक कर्मचारी आम नागरिकों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। साफ सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। अनावश्यक महंगे चार्ज लगाकर मनोरंजन के नाम पर आम लोगों का शोषण किया जा रहा है। खाने पीने के सामान पर फूड लाइसेंस एवं सामग्री की शुद्धता की जांच भी बड़ा विषय है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की
हरिद्वार में गंगा किनारे विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहजने की तैयारी
22 सितंबर से जनपद में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा