रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने रावली महदूद के लक्ष्मीनगर, महावीर विहार, नेहरू नगर कॉलोनियों की सड़कों के निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। लगभग 53 लाख रुपए की लागत से इन सड़कों का निर्माण लाकिंग टाइल्स से किया जायेगा।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता ना किया जाये। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का और भी बेहतर लाभ दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा लगातार धरातल पर नजर आ रहा है।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा