राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 नवम्बर की शाम को ड्रोन शो, दीपोत्सव तथा भजन संध्या होगी। इसमें सीएम धामी मुख्य अतिथि रहेंगे। डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत एचआरडीए की ओर से हरकी पैड़ी पर शाम 5.55 से 6.25 बजे के बीच ड्रोन शो किया जाएगा।नगर निगम तथा विभिन्न संगठनों के सहयोग से 6.30 बजे शहर के पचास घाटों पर लगभग साढ़े तीन लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके बाद रात्रि 6.50 बजे से मालवीय दीप पर भजन संध्या होगी। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देंगे। बताया कि सीएम धामी पूर्वान्ह में पन्ना लाल भल्ला स्टेडियम का लोकार्पण भी करेंगे।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा