आगामी वैशाखी स्नान पर्व और चार धामयात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के चलते शनिवार को पुलिस प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में सिटी पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट, चमगादड़ टापू, रोड़ी बेलवाला व अन्य स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा
मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया