त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू किया है। रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान सत्यापन नहीं कराने वाले 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।रविवार को पुलिस टीमों ने नगर और देहात क्षेत्र में गन्ना कोल्हुओं पर पहुंचकर यहां काम करने वाले श्रमिकों का सत्यापन किया। साथ ही होटल ढाबों पर काम करने वाले और फड़ रेहड़ी चलाने वालों का भी सत्यापन किया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 153 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन नहीं कराने पर 23 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया