उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति गरमा सकती है। दरअसल, समान नागरिक संहिता को लेकर सीएम धामी का बयान आया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का हमारा संकल्प है। धामी के मुताबिक जब हमें यूसीसी ड्राफ्ट मिल जाएगा, तो हम इस प्रक्रिया को इस साल आगे बढ़ाएंगे। हम समान नागरिक बिल को राज्य में जल्द से जल्द लागू करेंगे।
खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पर बोलते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में हमारा संकल्प है कि हम इसे जल्द लाएंगे। यह हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में भी था। हमें जिस काम के लिए जनता ने चुना है, हम अपने वादों को पूरा करेंगे और हम जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक बिल को लाएंगे। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए मार्च 2022 में कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने आम लोगों से उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे थे।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया