हरिद्वार। श्री पुष्कर सिंह धामी मा0 मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू जी के सान्निध्य में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरू स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द मुनि, आचार्य बालकृष्ण, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान आदि ने ध्यान मग्न होकर श्रीराम कथा का श्रवण किया।कथा विश्राम के बाद मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आरती की तथा परम पूज्य मोरारी बापू जी से शिष्टाचार भेंट की एवं परम पूज्य मोरारी बापू जी एवं सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पूर्व पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर मा0 मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगणों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की