बुधवार को ऊर्जा निगम ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन में सात घंटे की बिजली कटौती करेगा।अनुरक्षण काम के लिए उपसंस्थान कड़च्छ और उपसंस्थान ज्वालापुर द्वितीय को सुबह दस बजे बंद किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे दोनों उपसंस्थान से बिजली की आपूर्ति सुचारू की जाएगी। क्षेत्र की करीब पचास हजार की आबादी को सात घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा।

More Stories
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने हरिद्वार में निर्माण अधीन चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे का स्थलीय निरीक्षण किया
कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने संघन चेकिंग अभियान चलाया