गुरुवार रात एक बार फिर जगजीतपुर की एक पॉश कालोनी में एक दांत वाला टस्कर हाथी आ घुसा। कालोनी में हाथी की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। गनीमत यह रही की हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी आबादी क्षेत्रों में हाथियों का आगमन बना हुआ है। हाल ही में वन विभाग की ओर से सोलर फेंसिंग कर हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने का प्रयास किया गया है। लेकिन वन विभाग का यह प्रयास भी विफल होता दिखाई दे रहा है। गुरुवार रात को एक टस्कर हाथी जगजीतपुर स्थित मारुति वाटिका में आ घुसा। आबादी क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना पर हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्त के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथी के जंगल में चले जाने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि देर रात ही हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया था।

More Stories
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : जिला पूर्ति अधिकारी
हरिद्वार क्षेत्र मे 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरे गुलदार का वन विभाग टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया