हरिद्वार वन प्रभाग के बढ़ेड़ी भरापुर भौंरी गांव के समीप बुधवार की रात एक गुलदार ट्यूबवेल के 8 से 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर फंस गया। ग्रामीणों ने गड्ढे से आती आवाज सुनकर तुरंत वन विभाग को सूचित किया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशेषज्ञों की मदद से गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद सावधानीपूर्वक उसे गड्ढे से बाहर निकालकर पिंजरे में रखा गया और प्राथमिक जांच की गई।वन विभाग की टीम ने गुलदार को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत विभाग को सूचित करें और जंगली जानवरों के करीब न जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए