हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और कलियर विधायक फुरकान अहमद ज्ञापन देने के लिए रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार का बदला लेने के लिए भाजपा का एक गुट बौखलाहट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। हर विधानसभा में कांग्रेस को वोट देने वाले लोगों को टारगेट किया जा रहा है। पुलिस भी भाजपा के दबाव में भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। अनुपमा रावत ने चेतावनी दी है यदि जल्द ही जनता के उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी तो वो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के हारे हुए विधायक ही सत्ता की हनक में कांग्रेस समर्थकों को परेशान कर रहे हैं। हरिद्वार पुलिस को इन विधायकों के दबाव में काम ना करके सभी के साथ एक समान व्यवहार करना चाहिए।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया