हरिद्वार नगर निगम की टीम ने सोमवार को हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाटों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान घाटों पर अतिक्रमण कर प्लास्टिक के कैन बिक्री करने वालों से करीब पचास किलो कैन जब्त की।टीम के प्रमुख वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र घाघट ने बताया कि घाटों पर अतिक्रमण करने वाले दस लोगों के चालान कर करीब पांच हजार का जुर्माना भी वसूला।

More Stories
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया
बाल दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषिकुल मैदान और बैरागी कैंप स्थित प्रस्तावित पुलिस लाइन एवं घुड़सवार लाइन का निरीक्षण किया