आज नगर निगम ने तीस से ज्यादा विकास कार्यों से संबंधित टेंडर को खोला. निगम के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में ये टेंडर खोले गए. इस दौरान बड़ी संख्या में ठेकेदार भी मौजूद रहे.लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य से संबंधित कार्य लटके हुए हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार नगर निगम का चक्कर लगा रहे थे. ताकि जल्द से जल्द विकास कार्यों से संबंधित टेंडर निकाले जाए. कुछ दिन पहले नगर निगम ने 30 से ज्यादा टेंडर निकाले थे. जिनको सीडीओ प्रतीक जैन, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार की मौजूदगी में टेंडर खोला गया।नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर संभवत सभी के वर्क ऑर्डर भी दे दिए जायेंगे. इसके बाद क्षेत्रों में तेजी से निर्माण से संबंधित विकास कार्य हो सकेंगे. बता दें कि पिछले माह भी सौ के करीब टेंडर खोले गए थे.

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया