मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के दौरे पर पहुचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली संसद की घटना पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोग लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर पा रही है, इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी वो निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। हरियाणा का चुनाव हो या महाराष्ट्र का चुनाव हो, जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है। जिससे बौखलाकर विपक्ष इस तरह का कार्य कर रहा है। यूसीसी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भाजपा का संकल्प है, हमने 2022 के आम चुनाव में जनता से वादा किया था और अब 2025 के जनवरी में उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो जाएगा।
हरिद्वार जिले में विभिन्न मदों से नवनिर्मित कई योजनाओं का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसमें मुख्य रूप से खनन न्यास निधि से बने सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समेत कुल 239 योजनाएं शामिल हैं। कुल 54 करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपये की लागत से तैयार योजनाओं के लोकार्पण से आमजन को इसका लाभ मिलने लगेगा। सीएम खनन न्यास निधि से कराए जाने वाली कुल 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें मुख्य रूप से 8 करोड़ 88 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की