अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दशहरा पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि दशहरा हमें यह सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही जीत होती है। भगवान राम ने रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी राजा का वध कर यह सिद्ध किया कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि इस पावन पर्व पर हम सभी को अपने जीवन में सत्य और धर्म का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा