मानव अधिकार दिवस के अवसर पर लघु व्यापारियों ने अपने न्यायसंगत अधिकारों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (नसावी) के आवाहन पर उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में विष्णुघाट परिसर में आम सभा आयोजित की गई।सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की गई कि आगामी कुंभ मेला 2027 में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना और राज्य फेरी नीति के अनुरूप सभी स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाबद्ध रूप से वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किया जाए।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा
मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया