हरिद्वार में साल 2027 में अर्धकुंभ का आयोजन होना है। इसे लेकर जिले में तैयारियां तेज हैं। इसी क्रम में हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने उत्तराखंड और यूपी के सिंचाई अधिकारियों संग मीटिंग की।गंगा किनारे कुंभ मेला भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न करने पर वो काफी नाराज दिखे। डीएम ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम दीक्षित ने तत्काल यूपी और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर गंगा किनारे मेला भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिछले एक महीने का डाटा मांगा तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी गए।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज