खराब मौसम के कारण मंगलवार को हरिद्वार-बीएचईएल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास एक पेड़ गिर गया। इस बीच वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार दो बहनें उसकी चपेट में आ गईं।इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है। उसे हाॅयर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों बहनें रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबडी मोहल्ले की रहने वाली हैं।
मृतका की पहचान चिन्मय डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा आंचल (19) के रूप में हुई है। जबकि उसकी बहन सोनिया घायल है। हादसा भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क के निकट हुआ है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आंचल की हॉस्पिटल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी।रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम ने घायल सोनिया को हाॅयर सेंटर उपचार के लिए भेजा, जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ