हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट भवन में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी को खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने उपखनिज चुगान कार्य के सम्बन्ध में जानकारी दी।बैठक में डीएम ने जिन-जिन खनन पट्टों की वैधता है तथा जो सभी मानकों को पूर्ण करते हैं, को एक अक्तूबर से खनन एवं उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ करने की संस्तुति प्रदान की। इसमें वन निगम के तीन लाट-रवासन-1, रवासन-2 तथा कोटावाली भी शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, वन विभाग के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की