हरिद्वार जिला पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर के विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। खानपुर MLA उमेश कुमार को भी पुलिस ने बाद में अरेस्ट कर लिया था।पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 40-40 हजार रुपये के दो मुचलकों पर विधायक उमेश कुमार को जमानत दे दी लेकिन प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि दोनों नेता पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ हमलावर थे। रविवार शाम को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन अपने दल-बल के साथ उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे और कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा