उत्तराखंड की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक घी बनाने की कंपनी में छापेमारी की है।भगवानपुर तहसील के अंतर्गत छापुर शेर अफगानपुर स्थित भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में एक जांच टीम उक्त प्लांट में पहुंची।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त राजेश कुमार के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार के महिमानंद जोशी के नेतृत्व में जांच टीम उक्त प्लांट में पहुंची। टीम को प्लांट में घी की मैन्युफैक्चरिंग नहीं मिली, लेकिन घी के डब्बे के वहां रैपर बरामद हुए है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि उक्त प्लाट के संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
फिलहाल प्लांट में मौजूद लोगों ने बताया है कि करीब डेढ़ माह से यहां मैन्युफैक्चरिंग नहीं हो रही है। वहीं मैनेजर और कंपनी संचालक ने फिलहाल प्लांट में आने में असमर्थता जताई है। उन्होंने बताया कि मामला तिरुपति मंदिर में लड्डुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी से जुड़ा है। केंद्रीय जांच टीम की जांच में सामने आया था कि लड्डुओं के लिए घी उत्तराखंड के घी प्लांट से सप्लाई हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच टीम मामले में जांच कर रही है, वह अपनी तरफ से रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय टीम को भेज देंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा
मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया