पहले ही प्रयास में पीसीएस-जे परीक्षा पास कर जज बनी ज्वालापुर की अनूभूति गोयल का श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने अभिनन्दन किया और शुभकामनाएं दी।
संस्थापक अशोक अग्रवाल ने अनुभूति गोयल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले ही प्रयास में पीसीएस-जे परीक्षा पास कर जज बनी अनुभूति गोयल की सफलता से पूरे वैश्य समाज का मान बढ़ा है। बेटियां बेटों से किसी प्रकार कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष नितिन मंगल ने कहा कि वैश्य समाज के युवा शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा सहित सभी क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल कर देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। पीसीएस-जे परीक्षा में अनुभूति गोयल की सफलता से पूरे समाज में हर्ष की लहर है। अनुभूति गोयल की सफलता से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

More Stories
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई
आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए
लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा