हरिद्वार जिले में बगैर पंजीकरण चल रहे अवैध मदरसों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। प्रशासन ने जिले में 12 मदरसे सील किए हैं। हरिद्वार तहसील प्रशासन ने बुधवार को उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग आठ अवैध मदरसों को सील कर दिया।वहीं, एसडीएम व तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने चार मदरसों को सील कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक हरिद्वार जिले में 79 मदरसे सील किए जा चुके हैं।

More Stories
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री