जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और जनपद हरिद्वार के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कामना की कि रोशनी और उल्लास का प्रतीक दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे। दीपावली का पर्व निराशा और नकारात्मकता को दूर कर जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश देता है।

More Stories
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने 62 विकास योजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
आग से झुलसने की घटनाओं की आशंकाओं देखते हुए मेला अस्पताल में बर्न यूनिट तैयार किया जाएगा
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए