जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले पेशकार का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख़्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाए।उन्होंने तहसील न्यायलय निरक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मिसलबन्द रजिस्टर में सभी वाद दर्ज होने चाहिए। अधिक समय से लंबित वादो की सुनवाई जल्दी-जल्दी की जाए तथा न्यायिके पत्रावलियों में किसी भी प्रकार की काट-छांट न हो साथ ही न्यायलय के बाहर केस लिस्ट अवश्य चस्पा हो।जिलाधिकारी ने अभिलेखागार निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि बस्तों पर परगने के अनुसार कलर कॉडिंग की जाए।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा